हरगिज वो मेरे हक मे वफादार नहीं हैं
अब हम भी फ़कत उसके तलबगार नहीं हैं
वो चाहे जिसे दिल में रखे ये वफ़ा उसकी
दिल फ़िर भी हमारा कभी बाज़ार नहीं है
अब तीर या तलवार चलाने से भला क्या
मारे हुए का कोई मददगार नहीं है
बे खौफ मिलो हमसे तो अब पास हमारे
लफ्जों के सिवा कोई भी औजार नहीं है
माना के बुरे हैं लाख बुरे हैं मगर हम
तुम्हारे तो हक में कभी गद्दार नहीं है
तुम झुंठ भी बोलो तो लगे सच हमे अब तो
तुम जैसा कहीं कोई कलाकार नहीं है
कच्ची है अभी उम्र पड़े इश्क़ में लेकिन
बच्चे ये अभी इतने समझदार नहीं है
मुद्दत से यही काम है उलफ़त मे हमारा
ये प्यार भी तुम्हारा मगर प्यार नहीं है
बातों से तो अपनी भी मुकर जाते हो तुम भी
हां कोई यहां तुमसा भी मक्कार नहीं है
✍️✍️ Tufail Adeeb
