रात को दिन बना रहे हैं हम
अब मोहब्बत निभा रहे हैं हम
अब फ़कत उस के इक इशारे पर
जां की बाजी लगा रहे हैं हम
देख कर तीर उसके हाथों में
खुद निशाने पे आ रहे हैं हम
फूल जो भी गिरे है गुलशन में
उनसे अब घर सजा रहे हैं हम
दूर जितना हुआ है वो मुझसे
उतना नजदीक जा रहे हैं हम
लौट आया वो मेरी चौखट से
अब तो घर को जला रहे हैं हम
✍️ Tufail Adeeb