बात को अपनी मनाने के लिए

हां में हां उनकी  मिलाने के लिए

क्यों अमादा साजिशों पर हो गए

यार वो मुझको  गिराने के लिए

एक लम्हा भी नहीं सोचा है मगर

सिल सिला मेरा  मिटाने के लिए

खेल जाती है माँ अक्सर जान पर

बच्चों को अपने बचाने के  लिए

✍️Tufail Adeeb