दर्द_ए दिल सब दबाने मे लगा हूं
आंसुओं को अब छुपाने मे लगा हूं
जाल में जैसे फसाया है मुझे उसने
जान को अपनी बचाने मे लगा हूं
यार के हाथों हुआ बरबाद लेकिन
अब मुहब्बत क्यों निभाने मे लगा
एक पल में कर दिया बेगाना हमको
फिर भी हक उसपे जताने मे लगा हूं
जुल्म तेरा इंतहा को जा पहुंचा
जुल्म सब तेरे बताने मे लगा हूं
खत जो अब तक तेरे संभाले थे हमने
खत वो सारे अब जलाने मे लगा हूं
क़त्ल उलफ़त का किया उसने हमारी
अब जनाजे को उठाने मे लगा हूं
जाने कब शहरे ख़मोशाँ में आ जाए
क़ब्र को अपनी सजाने मे लगा हूं
Shayar ✍️ Tufail Adeeb
