वो मिरे साथ में हरगिज़ नहीं आने वाला
रोके रुकता ही नहीं छोड़ के जाने वाला
चाहता तो वो मिरा साथ निभा सकता था
हर तरह से निभा लेता है निभाने वाला
अर्जी मिन्नत खुशामद सब ठीक है अब लेकिन
बाज़ आता ही नहीं दिल को दुखाने बाला
यूँ तो हर शख्स ही देता है दिलासा उसको
अब नहीं उसपे कोई जान लुटाने बाला
लोग अक्सर ही तिरी करते है बाते हमसे
बेवजह कोई तरफ दार नहीं होने वाला
बीच रस्ते मे हमें छोड़ गया है लेकिन
अब कभी साथ मे उसके नहीं आने वाला
दिल को पत्थर का बनाया है मगर दुनिया में
मिल ही जाएगा मिरे दिल को लुभाने वाला
Shayar ✍️ Tufail Adeeb
