छोड़ कर शहर तेरा दूर कहीं घर लूंगा
जिंदगी अब तेरी यादों में बसर कर लूंगा
तू अगर मुझसे खफा है तो बता दे मुझको
इक मुलाकात मयस्सर हो तो मन भर लूंगा
अब जमाने को जलन होती है तो होने दो
क़र्ज़ उलफ़त का तेरी तुझसे मुक़र्रर लूंगा
अब अकीदत है मुहब्बत है इनायत है,फ़िर
क्यों भला बात तेरी कोई में दिल पर लूंगा
कतरा कतरा लुटाकर कुछ भी नहीं होगा अब
में तो इक साथ मुहब्बत का समुंदर लूंगा
एक तरफा है मगर इश्क़ में तो हूं कामिल
एक लम्हा भी देखूंग तो नज़र भर लूंगा
Shayar ✍️ Tufail Adeeb
