ठोकर लगा के मुझको वो हैरान कर गया
दुनिया मेरी वो जाते ही बीरान कर गया
इज्जत से गर मिले जो न तो भीख न लूंगा
तक्वा ये इस फकीर को सुल्तान कर गया
मुद्दत से जुस्तुजू थी तमन्ना ए दीद की
उलफ़त की आरज़ू का ये नुक्सान कर गया
हम लोग अब तो इश्क़ में ठुकरा दिए गए
कैसा ये जुल्म हम पे वो नादान कर गया
अच्छा हुआ जो हमको भी आजाद कर दिया
अल्लाह के करम से ये अहसान कर गया
हैरानिया हुई ये उसे खुद ही सोच कर
मुश्किल वो अब अदीब की आसान कर गया
Shayar ✍️ Tufail Adeeb
