जब हो जाऊँगी आज़ाद ।
सिर पर रख जिगिषा की ताज ।।
साध्वी न्याय सत्य साकार ।
लेकर बल सहानुभूति अपार ।।
बदल दुंगी अनिष्ट समाज ।
यही रहेगी मेरी आवाज़ ।।।
कर समर्पण लोक सेवा में सार ।
उर में अवलोकित सत् विचार ।।
जो अवैध करे कन्या पर अत्याचार ।
मिटा दुंगी उसका दनुज रूपी संसार ।।
यही रहेगी मेरी आवाज़ ।।।
जैसे मोती जड़ी ओस की डार ।I
हिला जाती चुप- चाप बयार ।।
जिसे समझते हो तुम अभिशाप ।
वो जगत ज्वालाओं की है मेरी आवाज़।।।
