तेरे साथ ज़िन्दगी तमाम कर लेंगे 

चलो तुम भी क्या याद रखोगे 

कि तुम्हे प्यार कर लेंगे 


चलेंगे साथ हमसफ़र बनके 

न कोई फरियाद करेंगे 

और देंगे बहुत प्यार 

पर प्यार का कभी न हिसाब करेंगे 


चलो तुम भी क्या याद रखोगे 

कि तुम्हे प्यार कर लेंगे 


ज़िन्दगी भी संवार देंगे तुम्हारी 

की बस तुम खुश रहो (२)

बदले में फकत 

बस उस ज़िन्दगी के साथ रहेंगे 


चलो तुम भी क्या याद रखोगे 

कि तुम्हे प्यार कर लेंगे 


कभी गर जो रूठ गए 

तो मना भी लेंगे और बोलो (२)

पर न जा सकोगे दूर 

कि सारे रास्तों पे पहरे तमाम रखेंगे 


चलो तुम भी क्या याद रखोगे 

कि तुम्हे प्यार कर लेंगे 


अजी शुक्रिया भी कह देना आराम से 

क्या जल्दी है (२)

अभी सफर लम्बा है और हम साथ ही हैं 

ऐसे मौके हम तुम्हे हज़ार दे देंगे 


चलो तुम भी क्या याद रखोगे  

कि तुम्हे प्यार कर लेंगे 

        प्रतिष्ठा