जमाने की नजरों से तुमको बचाके
बुरे,गैर लोगो से तुमको छुपाके
फलक से सितारे तेरे मांग भर दूं
सदा के लिए रखा दिल मे छुपाके
कमी ना हो कोई ये कोशिश किया
लहू अपना देकर खुशी सब दिया
जन्नत सा तुझको आशियाना दिया
जमी पर तुम्हे आबदाना दिया
दिए सब शान ए शौकत
दुआओ में मांगा तेरे लिए बरकत
ना ग़म हो तुझे ज़कात किया
खुद से भी ज्यादा प्यार किया
दिए तुमको सारे वो चैन ओ सुखन
मोहब्ब्त की ख़ातिर लुटे है हम
तेरे लिए घर से रुख़सत किया
जमाने मे तुझको ये ताकत दिया
दिया हुक्म तूने जैसा मुझे
हूबहू सारे काम मैंने वैसा किया
जमाने मे जीने का नया पर दिया
तेरे मांग भर के है शौहर दिया
दिये तेरे चेहरे पर खोई हंसी
लौट आए गए वो सारी खुशी
मोहब्बत की खातिर है सजदा किया
तेरी खातिर सबको पराया किया
तेरे फैसले ने है चकमा दिया
तू बेवफा है तूने है धोखा दिया
लुटा है तूने मेरा दिल ,जिगर
यादों का तकिया,वो बिस्तर ,वो घर
बता ये सजा किसलिए है दिया
तेरी खातिर मैंने क्या क्या ना किया
दिया था सभी कुछ जो तूने कहा
बता तूने मेरे लिए क्या किया...

