"ज़्यादा जीना शुरू कर दें"


शिकायतों का पुलिंदा

फेंक दें दूर कहीं

सोच को ज़रा सी,

रोशनी दिखा दें।

समझ समझकर

लोगों की समझ,

ख़ुद को अच्छी तरह

समझा-बुझा लें।

बेहद सोचना बंद कर दें।

थोड़ा मुस्कुराना शुरू कर दें,

चलो बस ऐसे ही

ज़्यादा जीना

शुरू कर दें।

       

           -भारती