"चलो कुछ मर्म ढूंढ़ें"
चलो कुछ मर्म ढूंढ़े
जीने का अर्थ ढूँढ़ें
जीवन के सार को
छानें और बीनें
चुन-चुन के पत्थर
तराशें और छीनें
रेत के ढेर से
मोतियों को चुनकर
चलो इन्हें फिर से
इक डोर में पिरो लें।
खर और तिनकों से
घरों को जोड़ें
कटी-फटी कतरन
दोबारा से सी लें
खोयी-सी आस को
वापस फिर पाकर
टूटे और बिख़रों को
मिलकर समेटें।
चलो कुछ मर्म ढूंढ़ें
जीने का अर्थ ढूंढ़ें।
- भारती
