अस्तित्व था है और रहेगा
सिलसिला यूं ही चलता रहेगा
तेरे होने का प्रमाण ही तो है
यहां से वहां तक बस तू ही तू है।
तिनका हूं एक अदना सा मगर
तेरी पनाह में खिल रहा हूं।
तूने एक बराबर सबको देखा
तो बौनापन अपना भूल गया हूं
जानता हूं कि तू है बस इसी
आस में दरिया पार कर लिया मैने
तू मुझमें हैं मैं तुझमें हूं
खौफ़ मुझे किस बात का है
गिरा भी दिया जाऊं ग़र कहीं
तो बिठा ही देगा फलक पे तू मुझे
क्योंकि कर तो मैं नहीं रहा
मुझसे तो करवाया गया है ।
रुक गई है ज़िंदगी
करने को कुछ बाकी नहीं
थाम ले हाथों को ज़रा
अब मुझे यहां आना नहीं

