खाली हूं तो ,

खालीपन का मजा ले लू ,

कुछ पल के,

लिए इस पल में जी लु ,

पता नहीं ,

आज के बाद ,

ये आए ना आए ,

आज तो

हर एक क्षण का मजा ले लु ।

खालीपन के एहसास को,

अपने सांसों में भर के,

स्वयं को

खुद ही से खुद का परीचय करा दुं

इन पंचतत्वो में विलीन होके

फिर कुछ देर हल्का हो के

होके आकाश देख लू ।

कुछ देर का ये खालीपन

खाली होके देख लु

बच्चा हूं तेरा तो ,

हमेशा बच्चा पन में

ही रख लेता ,

बच्चा होकर ही तेरे घर' 'को'

सीधा चला आता

लगता गले से

कहता मैं तेरा था

तुझसा हो जाता ।