अभी तो सफर शुरू हुआ ही था,
की तभी तुमने रास्ता मोड़ लिया।
अभी तो रिश्ता जुड़ा ही था ,
की तभी तुमने नाता तोड़ लिया।
अभी तो एक दूसरे के संग ही थे,
की तभी तुमने दूर कर दिया।
अभी तो दिल को चैन आया ही था,
की तभी तुमने बेचैनी दे दी।
अभी तो हमे करार आया ही था,
की तभी तुमने बेकरारी दे दी।
अभी तो प्यार करना आया ही था,
की तभी तुमने नफ़रत दे दी।
अभी तो सुख आया ही था,
की तभी तुमने दुख दे दिया।
अभी तो दीप रोशन हुआ ही था,
की तभी तुमने अंधेरा कर दिया।
अभी तो हमने गले से लगाया है था,
की तभी तुमने खंजर दे दिया।
अभी तो जीना सीखा ही था,
की तभी तुमने मौत दे दी।
अभी तो जीना सीखा ही था,
की तभी तुमने मौत दे दी।
तृप्ति भदोरिया
