इसांन तू कितने रंग बदलता हैं,
तुझसे तो गिरगिट भी डरता है।
नया नया हर रंग अच्छा लगता है,
धीरे धीरे असली रंग खुलता है।
दिल मे जहर रखता है,
मुह से मीठा बोलता है।
इंसान तू कितने रंग बदलता है,
तुझसे तो गिरगिट भी डरता है।
सास अच्छी हो तो बहुु का तेवर बड़ता है,
बहु अच्छी हो तो सास का नखरा चडता है।
अपना मतलब हर कोई समझता है,
दूसरे के जज़्बात कोई नही समझता है।
इंसान तू कितने रंग बदलता है,
तुझसे तो गिरगिट भी डरता है।
बहु के लिए नियम बनता है,
बेटी के लिए नियम बदलता है।
बेटा बहु की सुने तो जोरू का गुलाम लगता है,
दामाद बेटी की सुने तो बड़ा प्यार करता है।
इंसान तू कितने रंग बदलता है,
तुझसे तो गिरगिट भी डरता है।
इंसान तू कितने रंग बदलता है,
तुझसे तो गिरगिट भी डरता है।
लेखक- तृप्ति भदोरिया
