जिंदगी की नाव को,
पतवार बन किनारे लगाने को,
चिलचिलाती धूप में,
छाव सी हो जाने को,
अपने लिए मैं अकेली ही काफ़ी हूं।
मकान को घर बनाने को,
दीवारों को रंगों से सजा के,
जिंदगी रंगीन बनाने को,
अपने लिए मैं अकेली ही काफ़ी हूं।
दौड़ती भागती जिंदगी में,
दो पल सुकून को,
आंखो से गिरते आंसुओं को,
ताकत बना लड़ने को,
अपने लिए मैं अकेली ही काफ़ी हूं।
खुशियों के ताले की,
चाबी बन मुस्कुराने को,
फूलों की इस बगिया में,
गुलाब बन खिलने महकने को,
अपने लिए मैं अकेली ही काफ़ी हूं।
अपने लिए मैं अकेली ही काफ़ी हूं।
लेखक- तृप्ति भदौरिया
