थोड़ा तो जी ली जिंदगी ,
तो थोड़ा और जीना अभी बाकी है।
थोड़ा आसमान में उड़ान अभी बाकी है,
तो थोड़ी दिल की धड़कने अभी बाकी है।
थोड़ा बचपन अभी बाकी है,
तो थोड़ी जवानी अभी बाकी है।
थोड़ा तो जी ली जिंदगी ,
तो थोड़ा और जीना अभी बाकी है।
थोडा दुःख भोगना अभी बाकी है,
तो थोड़ी खुशियाँ देखना अभी बाकी है।
थोड़ा क़र्ज़ चुकाना अभी बाकी है,
तो थोड़ी ख्वाईश अभी बाकी है।
थोड़ा तो जी ली जिंदगी ,
तो थोड़ा और जीना अभी बाकी है।
थोड़ी जिम्मेदारिया अभी बाकी है,
तो थोड़े सपने अभी बाकी है।
थोड़ा तो जी ली जिंदगी ,
तो थोड़ा और जीना अभी बाकी है।
लेखक तृप्ति भदौरिया
