जीवन क्या है लघु-मिथ्या,

आशा-निराशा और काया,

मृदुल, द्वन्द, भद्र, रिपु,

तृप्ति-तृष्णा, माया।


जीवन क्या है,हर्ष निश्चल,

उन्माद अटल और करलव,

क्रोध, करुण्य

तिक्त-सुधा ,

प्रगाढ़ संघर्ष और विप्लव।