तुमको खोए भी तो क्या खोए हैं
यादों में खोए भी तो क्या खोए हैं
ना सुख़न है ना करार इस रेगिस्ताँ में
फूल बोए भी तो कहाँ बोए हैं
मेरे हाथों में ना तुम्हारा हाथ है ना साथ
सितारे क़िस्मत के सोए भी तो क्या सोए हैं
आँखों से बह गए अरमान सारे
हम रोए भी तो क्या रोए हैं
~त्राण

