सूरजमुखी के फूल
ये प्यार इश्क़
सब बकवास है
कोरी बातें है
हल्की
छिछली
रूप का आकर्षण भर है बस
लिप्सा है केवल
जिसे युद्ध से जीता जा सकता है
युद्ध है पुरुषत्व
अंत:क्रमण है साहस
और बल का प्रदर्शन शौर्य है
युद्ध से प्रेम नहीं
अपितु प्रेम से युद्ध जीते जा सकते हैं ।
~त्राण

