एक संभावना अथाह है
एक अत्यंत निरीह
संयम दृढ़ पर्वत है
संयम चूर गिरि भी
संयम तो मेध बयार है
संयम मंद आह भी
संयम तो आग सृजन भी है
संयम अशक्त दीप भी
संयम तट नदी का है
संयम बहता बांध भी
संयम है घोर अनिश्चितता में
विवेक बहुल उद्घोष करना
या अनंत अंधेरे मरीचिक पथ पर
समय के अंत तक प्रवास करना
एक पथिक है
एक मील का पत्थर
दोनो हीं सत्य व माया है
जैसे प्राण भ्रम है
प्राण है कारक
प्राण परिपूर्ण पहेली भी
एक संभावना अथाह है
एक अत्यंत निरीह भी

