बात यहाँ नाजायज़ है,
माँग सब की जायज़ है,
रीऐलिटी की है पेंग लगी,
काहे की डिमॉक्रेसी है भईया,
काहे की डिमॉक्रेसी।
पंचायत यहाँ पे खाप है,
माहौल बिलकुल साफ़ है,
पॉप-पोलिटिस है एक्स्टसी,
काहे की डिमॉक्रेसी है भईया,
काहे की डिमॉक्रेसी
बुद्धि पे सब के बल पड़ा है,
एक हाँकता लठ खड़ा है,
चाँदी की डाल पे है सोने की न्यूज़ उगी,
काहे की डिमॉक्रेसी है भईया,
काहे की डिमॉक्रेसी।
सब खेल टप्पा- टक्कर है,
तिलस्म अक्कर-बक्कर है,
हो गई है फ़ैंटसी हीं प्रियसी,
काहे की डिमॉक्रेसी है भईया,
काहे की डिमॉक्रेसी ।


