मैं कुछ कहना चाहता हूँ यही मेरी व्यथा रही

अक्सर सोचता हूँ कुछ नहीं कहना हो तो कितना अच्छा हो

शांत एकदम 

कुछ तो राहत मिले इस जद्दोजहद से

ख़्याल नहीं आए एक भी 


सोचते- सोचते माथे का बल सीने पे उग आता है

और मैं बो देता हूँ 

वो सारी बातें सीने में 

जो लहलहा उठती है ज़हन में 

काश कि मुझे बोने की जगह दफ़न करने आता 

तो ऐसी कितनी अनकही बातें 

दफ़न रहती 

हिचकी में वो ही अनकही बातें अक्सर ज़ुबान पे आना चाहती हैं।