त्याग श्री भरत लाल का 


प्रेम और विश्वास का ,संकल्प ऐसा कर गए। 

भ्राता प्रेम को अलग,श्रृंगार देके चल गए।

धर्म और ज्ञान का ,पाठ करते रह गए ।

अग्रणीय हो धर्म पथ पर ,प्रमाण देते रह गए ।


जंगलो की राह में ,वो धर्म लेके चल दिये ।

धर्म जो स्वयं रहा ,उसे धर्म ज्ञान दे रहे ।

गुरु ,मंत्री और माँ पीछे सबको छड़ गए ।

स्वयं धर्म राज अपने ,तीर्थ को निकल दिए ।


देखते ही राम को ,अश्रु संगम बन गए ।

राम यू खड़े रहे ,भरत चरण में पड़ गए ।

प्रेम की मिशाल देख ,स्वयं रवि कुम्भल गए ।

तेजपुंज किरण खुद ,भातृ प्रेम में बह गए ।


जिस राज्य में न राम हो,उस राज्य का मैं क्या करूँ ।

क्यो अधर में छोड़ गये,भला कैसे अब मैं पार करू।

पुष्प वाटिका की शोभा ,पत्तो में नही रहे ।

स्वयं पुष्प बनकर राम,वन में ही विचर रहे ।


प्रमाण ऐसा प्रेम का ,देके श्री भरत गए ।

पल तनिक क्षणिक भर में ,त्याग सब वो कर गए 

ले चले चरण पद को ,राम राज्य कर गए ।

भाई एक भरत भी थे ,जो छाप अपनी छड़ गए 


चौदह वर्ष राम जी ने ,भूमि पर शयन किये ।

भातृ दर्द वेदना में ,भरत ने रुदन किये ।

मिशाल एक त्याग का ,सर्वस्व वो प्रस्तुत किये।

भाई श्री भरत भी थे ,जो जान भाई पर छिड़क गए ।