तुम ना आओ इधर मैं ना देखूं तुम्हें ,तेरी तकदीर में राधा ही लिख गया ।।
तुम छलिया कहो या कहो बावरा , तेरी जीवन से मेरा नसीब लिख गया ।।१।।
तुम ना देखो यूंही आंख को बंद कर ,तेरे मन के बगीचे में विचरण करूं।।
तुम न पूछो मुझे मधुर अधरों से अब ,बार-बार अपने तन को ना गिला करूं ।।
तुम आओ इधर मैं ना देखूं तुम्हें ,तेरी तकदीर में राधा ही लिख गया।।२।।
