माँ की ममता
कडकती धुपहरी को,गोदी मे लेके
मोदी के भारत को,झोली मे लेके
बसाये शहर मे विचरती है माँ ।
भूख प्यास और घर को तडपती है माँ ।
सर पे पल्लू कि जगह ईट और पत्थरे ।
लाल के पेट को ,दुध पानी से भरे ।
थक के अब बैठकर,पानी आंखो मे भरे
कितनी प्यार से निहारती है मेरी माँ ।
चोट सर मे लगी,सिन्दूर खून बन गयी
रोते बच्चे को अब भी,वो दुध बन गयी ।
इतनी ममतामयि माँ ,ठोकरे खा चुकी ।
अब तो सीता के जैसी पूजनीय बन गयी
ममता की अपरिभाषित, मर्यादा है माँ
प्यार की अनवरत धारा है माँ
समुंदर की गहराई भले ही कम पड़ जाये
चांद सूरज सी अग्नि की ज्वाला है माँ ।
रोज की दरदरो से,महफ़ूज हो चुका था ।
मंजिलो की तरफ,अब मै बढ़ने लगा था ।
माँ की आंखे हमेशा की तरह,अब ओझल हो गयी ।
अब मेरी मा सदा के लिये,सिथिल हो गयी ।

