वो माया है वो काया है वो झूठ है वो ही सच है वो आज है वो कल भी है जीवन उस से, उसीसे मरण है मेरा यज्ञ वो, मेरा हवन है अमृत की धारा है वो, उसमे ही विष का वास है वो कर्ता धर्ता दुनिया का, उसके हाथ मे ही विनाश है यत्र है, तत्र है शिव शक्तिमान सर्वत्र है। वो योगी है, वो ही दानी है वो भोला भंडारी सर्वज्ञानी है जिसने भी माथे पे बना ली भस्म की ढाल कुछ न बिगाड़ सके उसका ये काल, चंद्रमा को दे शरण जिसने मां गंगा को लिया संभाल मेरी जिंदगी के विष जो पी रहा वो है महादेव महाकाल ।।