यू मेरी मोहब्बत का इम्तिहान न ले ।
मेरा दिलों जिगर ले,मेरी जान न ले ।।
ता उम्र जिसका कर्ज न उतरे तुझसे,
जीस्त पर ऐसा कोई एहसान न ले ।
डरते हुए गुजरा हूं उन गलियों से मैं,
कहीं मुझको कोई पहचान न ले ।
खूंरेजी हैं आस्तीनें उस तिमताई की,
उसके हाथों से तू कोई दान न ले ।
इस शहर में हर इंसान है बिका हुआ ,
दुकान तो ले,यहां कोई मकान न ले।

