सीख ले जीना, पागल मन!
न छाए होंगे मेघ गगन,
न मरुस्थल में कोई रुनझुन,
न राहों में होंगे उपवन।
सीख ले जीना, पागल मन!
[अंतरा 1]
पथ में तो अंधियारे होंगे,
न दीपक, साथ-सहारे होंगे;
हाथ टटोलते आगे बढ़ना,
लेकर भीतर एक किरन।
सीख ले जीना, पागल मन!
[अंतरा 2]
पाँव भी ठोकर खाएंगे,
और साए भी ठुकराएंगे;
थक कर जो बैठा कहीं ,
लू-सी दहकाएगी पवन!
सीख ले जीना, पागल मन!
[अंतरा 3]
ढलेगी धूप जवानी की ,
संध्या में तेरी कहानी की ;
कुछ फूल शायद मिलें ,
अगर बाकी रहा जीवन!
सीख ले जीना, पागल मन