हुस्न पानी में बहा के आई हो।
चांदनी में ही नहा के आई हो।।
भीगा सा है क्यूं ये दामन का सिरा,
तुम मिरी जां को रुला के आई हो।
शोखियां खामोश सी क्यूं हो गयीं,
शिकवे भी क्या तुम भुला के आई हो।
जान लेने का इरादा है मिरी
खुद को इतना जो सजा के आई हो।
इस गुनाह ए इश्क में शामिल तो हैं,
किस से क्या क्या तुम छुपा के आई हो।

