तुम्हारे लिए ये हार पिरोए, रतजगे नैनों ने ख्वाब संजोए!
हुआ ये मन दास तुम्हारा ,तुम ही मेरे मन बसिया रे !
मेरे सारे गीत तुम्हारे !
मेरे अधरों का हास तुम्हीं हो ,मेरे उर का उल्लास तुम्हीं हो!
तुम्हीं मेरी जीवन कथा ,तुम्हीं मेरे प्राण आधारे !
मेरे सारे..
सावन तुम मल्हार तुम्हीं हो बसंत की बहार तुम्हीं हो!
धरती सूरज अंबर तुम ,तुम ही मेरे चंदा तारे !
मेरे सारे...
तुम संग तपती धूप छांव सी,दर्द की दुनिया सुख के गांव सी,
क्या तंग घुटतीं गलियां -अंधियारा तुम संग हो तो सब उजियारे!
मेरे सारे गीत तुम्हारे

