जीस्त के मसलों का हल कहता हूं ।
आओ बैठो एक ग़ज़ल कहता हूं ।।
शायद कुछ बदले नजर बदलने से ,
तुमने धुआं कहा ,मैं बदल कहता हूं ।
खुद भी हंसता हूं अपनी ही बात पर ,
जाने ये कैसी बातें आजकल कहता हूं ।
मुद्दत हुई बहारों को रूठे हुए चमन से ,
खार ओ खस को ही अब फसल कहता हूं।
नफासत से लफ्ज रंगों में डुबोकर मैं,
जमाने भर की हर हलचल कहता हूं।

