हुस्न पानी में बहा के आई हो।
चांदनी में ही नहा के आई हो।।

भीगा सा है क्यूं ये दामन का सिरा,
तुम मिरी जां को रुला के आई हो।

ये तुम्हारी शोख नज़र खामोश है,
शिकवे भी क्या तुम भुला के आई हो।

जान लेने का इरादा है मेरी ?
खुद को इतना जो सजा के आई हो।

किन गुनाहों में शरीक हैं हम भला,
किस से क्या क्या तुम छुपा के आई हो।