दूर बहुत जाना तुझे है, पथिक न रुक तू चला चल !
सुख की यहां छाया है दुर्लभ, पीता जा हंसकर हलाहल!
खोज रहा तृप्ति कहां तू ,लिए अधरों पर अमिट प्यास ?
सुख चाह में पगले क्यों, बैठा है तू इतना उदास ?
जीवन गीत गाना सीखा नहीं तूने !
अभी मुस्काना सीखा नहीं तूने !
मांगने से यहां किसी को ,आज तक कुछ भी ना मिला!
छोड़ कोसना भाग्य को और विधाता से शिकवा गिला !
सभी चाहते सुख का प्याला, मदिरा चषक,छलकती हाला !मगर जीवन में कड़वे तीखे, कष्टों का भी है स्वाद निराला !
तू सीपी बन जा पगले ,आंसू मोती बन जाएंगे!
क्रमशः..