हालात चाहे कुछ भी रहे ,हरदम मुस्कुराता रहा ।
दिल ए बिस्मिल की आहों को ,गीत अपने बनाता रहा ।
मुस्कान के पीछे छुपा दर्द ,कैसे जान सकता कोई ?
आंसू पीने वाला जाने ,कैसे उसकी आत्मा रोई !
हंसी की फुलझड़ियां छोड़ीं ,मसखरा समझता रहा जमाना।
न दर्द दिखा सका किसी को ,न किसी ने इतना जाना -
मैंने कंटक बिंधे अधरों पर,मुस्कानों के पुष्प खिलाए !
दर्द मैंने दिल में दबाया ......
क्रमशः...

