संजोई थीं हजारों कल्पनाएं ,आंखों ने सुनहरे स्वप्न थे देखे।
उनकी परिणीति का पता कहां था,
कौन जानता भाग्य के लेखे ?
किसका मन नहीं स्वप्न संजोता ,सपनों का संसार सजाता ।
आधे अधूरे अरमानों को मानव ,सपनों में ही पूरा जी पाता ।
मगर मुझे कहां पता था ,आएगा ऐसा गर्दिश का दौर ।
नियति के मन कुछ और था,नियता के मन कुछ और ।
ध्वंस देखा उन आंखों ने ,स्वप्न जिनने थे सजाए !
दर्द मैंने दिल में दबाया .....

क्रमशः