जिस राह पर रखा कदम ,
मिले अवरोध सैकड़ो खड़े ।
सिर्फ मुश्किलें और जिल्लत ,
कदम जहां कहीं मेरे पड़े ।

पर कदम डगमगा सकते नहीं ,
हर रह चाहे बंद हो ।
आत्मविश्वास ही है अस्त्र अमोघ ,
गर हौसला बुलंद हो ।

आज राह की धूल हूं तो ,
कल बनूंगा सिरमौर भी।
न ये राह न मंजिल आखिरी ,
और हैं राहें- मंजिलें हैं और भी ।

हर बंद होती राह ने मुझे ,
दस नए रास्ते दिखाए !
दर्द मैंने दिल में दबाया ,
अश्क आंखों में छुपाए!
(रचना पर अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें)