धैर्य खड़ा है.हर रोज़ गिरे, हर रोज़ उठे
विश्वाश का पथ कुछ कठिन दिखे
अपनी सीमायें साध रहा,
मन खुद को धैर्य से बांध रहा
जब तक अग्नि में तपे नहीं, तब तक स्वर्ण भी कहाँ जड़ा है.
वक़्त कड़ा है
धैर्य खड़ा है.
संघर्ष की रेखा नाप रहे,
लोगों ने अनगिनत मार्ग कहे
मन की गति भी कुछ भ्रमित हुई.
बस लगे रहो और चले रहो, सागर निश्चित यदि नदी बही.
बस वक़्त बदलने के खातिर
विचलित मन एक पग और बड़ा है
वक़्त कड़ा है
धैर्य खड़ा है.
एक चप्पू एक छोटी सी नाव,
उस पर नाविक की सवारी है.
बाधाओं का कहना ही क्या,
हर लहर ने चोटें मारी है.
न हवा का रुख, ना समय का सुख.
उस पर बरसात भी भारी है.
हुंकार भरी एक जोर से और लहरों में नाव उतारी है.
यद्यपि प्रयास जारी है पर,तूफाने समंदर बहुत बड़ा है.
वक़्त कड़ा है
धैर्य खड़ा है.