फिर तुम नंगे में मेरे सामने हो

दुनिया भुलाके हम चुमते हैं, दुलार करते हैं

मैं तुमको कभी नहीं देख पाती हूँ

लेकिन जब हम साथ-साथ हो पाते हैं

जादू हो रहा है


मेरी ऊँग्लियों में तुम्हारा अहसास है

मेरी नाक में तुम्हारी ख़ुशबू है

मेरे कानों में तुम्हारी आवाज़ है

मेरे मुँह में तुम्हारी साँस, तुम्हारा ज़ायक़ा, तुम्हारा नमक

मेरे दिमाग में सिर्फ़ तुम हो


तुम मुझे जीवन चखाते हो

तुम मुझे आज़ादी देते हो

तुम्हारे शरीर में, तुम्हारी आँखों में

सिर्फ़ प्यार


मैं अपनी नाक तुम्हारे शरीर पर लुढ़का रही हूँ

तुम साँस ले रहे हो, तुम लेटे हुए सब कुछ स्वीकार करते हो

तुम्हारे शरीर में सिर्फ़ प्यार