लोग क्या कहेंगे


कामयाबी पे जलेंगे लोग,

ना कामयाबी पे हंसेंगे लोग,

तंज कई कसेंगे लोग,

यह फ़ितरत है ज़माने की,

औरों से दिल जलाने की,


निर्धन पर उँगली तानेंगे,

धनवान की बोली मानेंगे,

पत्थर की पूजा तो कर लेंगे

पर जीवों को ठोकर मारेंगे,

और ख़ुद को बुद्धिमान कहेंगे लोग ।

~तीक्ष्ण