दिल की क़िस्मत में है फ़ुर्क़त के सिवा कुछ भी नहीं 

दयार-ए-दिल में है ख़ल्वत के सिवा कुछ भी नहीं 


तू ही बता क्या इस दुनिया की तरह मेरे लिए

तेरे दिल में भी सिर्फ़ नफ़रत के सिवा कुछ भी नहीं 

 

ना ये जहन्नुम है ना ही ये कोई जन्नत है 

ये ज़िंदगी एक मुसीबत के सिवा कुछ भी नहीं


मेरी हर आह जो निकली है उसकी मंज़िल तू है 

मेरी हर आह तेरी हसरत के सिवा कुछ भी नहीं 


पहले लगती थी ज़िन्दगी फ़क़त ख़्वाबों की तरह 

अब लगती है क़यामत के सिवा कुछ भी नहीं 


तुम्हें लगता होगा मेरे दिल में होंगे शिक्वे-गिले 

पर मेरे दिल में तेरी सूरत के सिवा कुछ भी नहीं 


ये बुलंदियाँ, ये शोहरतें, ये सब फज़ूल लगे 

मुझे तो चाहिए मुहब्बत के सिवा कुछ भी नहीं