एक बात दफ़’अतन कहती हो
तुम मेरे दिल में रहती हो
मैं भी दुख को सह लूँगा
तुम भी तो दुख को सहती हो
मैं जिस दुनिया को छोड़ आया
तुम उस दुनिया में रहती हो
तुम ज़ोर-ज़ोर से बोलो ना
क्यों शांत-शांत सी रहती हो
मैं मर्द बनके ना सह पाया
तुम औरत बनकर सहती हो
मुझ बंजर, बेजां सेहरा से
तुम नील नदी सी बहती हो
तुम में सबसे अच्छा फ़न है
जो सोचती हो सो कहती हो
