मत पूछ मेरा हाल क्या है
ये बता तेरा सवाल क्या है
बड़े अदब से मिल रहे हो तुम आज हमसे
बड़ी उलझन में हूँ, ये कमाल क्या है
जरुरत पे जब अपने मुँह मोड़ लेते है
ज़रा बताना तो वो मिशाल क्या है.
बट गया है मेरा गाँव कयी हिस्सों में
बच्चे पूछ रहे ये झटका, हलाल क्या है