नहिं कोई लम्बी कतार का रोना, नहिं वीआईपी का चांदी-सोना।भेदभाव विदारण हेतु, प्राणायामं नमामि वरम् ॥१॥

पीछे छूटी भूखी-प्यासी आम अवामम्, आगे कूदत वीआईपी पास धारक तमामम्।कतार-भेद विदारण हेतु, प्राणायामं नमामि वरम् ॥२॥

बाबू-नेता-अफसर की चमचमाती गाड़ी, धूप में खड़ी बेबस जनता बेचारी।वीआईपी धौंस विदारण हेतु, प्राणायामं नमामि वरम् ॥३॥

ईश्वर के द्वार पे सब एक साचे, काहे को बंदा पास-जाल पे नाचे।'The Sanatan Inner Voice' जागत हेतु, प्राणायामं नमामि वरम् ॥४॥