बेवजहा उन्हें चाहने की वजहा ही अलग है, प्यार इकतरफा करने में मजा ही अलग है ।।   ना उम्मीद होती है ना वादे टूटते हैं ना गलतफहमी से कोई साथ छूटते हैं हां मिलती यो इससे भी कोई जन्नत नहीं, मगर इससे मिली तो सजा ही अलग है, प्यार इकतरफा करने में मजा ही अलग है ।।   वो हो सकता है किसी भी बात से मुश्कुराई हो, हो सकता है किसी और वजहा से शरमाई हो उसके हर इक काम की वजह खुद को समझना ही अलग है प्यार इकतरफा करने में मजा ही अलग है ।।   प्यार वो भी करती है बस बोलने से डरती है आरजू लिए बैठी है दिल खोलने से डरती है कल देखा वो छत पर खड़ी थी शिर्फ़ मेरे लिए खुद को खुद से ही पागल बनाने का बहाना ही अलग है, प्यार इकतरफा करने में मजा ही अलग है ।   और न जाने क्या हुआ वो हमें अपने से लगने लगे और हम अब सच हमारे सपने करने लगे जाकर के किया जिक्र उनसे तो पता चला वो जानती सब है पहले से मगर इजहार के इन्तजार का मजा ही अलग है प्यार इकतरफा करने में मजा ही अलग है ।।