कहीं काकली की ध्वनि में प्रेम की कली खिली, लगी प्रकृति की नई कृति जैसे कि तूम ही हो पल्लवी।   इस नभ-धरा में तेरी ओर चले है, मुग्ध सभी अलि, लगी यह प्रणय रस की जननी जैसे कि तुम हो पल्लवी। भोर में विभोर गंध्य पुष्प की गंध का लवलेश भी नहीं सभी गंधवह सुगंध सहित बनी कली जैसे कि तुम हो पल्लवी।   कहीं काकली की ध्वनि में प्रेम की कली खिली, लगी प्रकृति की नई कृति जैसे कि तूम ही हो पल्लवी।   गुलचाँदनी की चाँद की चाँदनी में चनचलता भी नहीं चली धरा तरी है धरा-चाँदनी में, इस चाँदनी में जैसे कि तुम हो पल्लवी। सूर्यमणी, सूर्यकमल, बालसूर्य का हुआ प्रकाश कलील, चूँकि इस कलिका की तरणी में तरणि जैसे कि तुम हो पल्लवी।   कहीं काकली की ध्वनि में प्रेम की कली खिली, लगी प्रकृति की नई कृति जैसे कि तूम ही हो पल्लवी।   सभी बूदं रहित सीपयों की जोहन पराकाष्ठा हो चली, लगे कली-नयन नीर मोती सम जैसे कि तुम हो पल्लवी। आदि से अन्त इंगितों की अगं चेष्टाओं से बनी हुई, यह है करपल्लवी में श्रेष्ठतम जैसे कि तूम हो पल्लवी।   कहीं काकली की ध्वनि में प्रेम की कली खिली, लगी प्रकृति की नई कृति जैसे कि तूम ही हो पल्लवी।