मैं ना हारा मौत से मैं लड़ता मेरा उजला हूँ नसीब।
मैं मेरे परित्यागी घर का प्रख्यात गौरव हूँ अज़ीज़।
देशवासी एक बारी अपने दिल पे हाथ रखके पूछलो
क्या नसीब, क्या अज़ीज़, क्या मैं तुम्हारा हूँ शहीद?
मैं भीख मांगता जन्मों की, रक्षक बनाओं मैं हूँ गरीब।
मैं कटिबद्ध था, मैं मेरा एक सवाल मुझको है करीब।काटकर बन्धन तुम्हारे मैं आजाद तुम आजादी हुए हो
क्या बुलंद आजादी से कहते हो कि मैं तुम्हारा हूँ शहीद?
मैं न्योछावर प्राण हूँ इस धरा का, क्षेत्र का मैं हूँ रकीब।
जिस तरहा मैं हूँ तुम्हारा क्या तुम तुम्हारें के हो करीब।
कीमत मेरे प्राण के बलिदान की कुछ समझते हो, तो बोलों
इस शहीदी दानी को दान यह बलिदान है कि मैं तुम्हारा हूँ शहीद।
मैं शीतनिद्रा में हूँ निद्रीत लगता उठकर आऊं अजीब।
सोया हूँ सुनकर लोरियां माँ भारती की भक्ति अज़ीज़।
एक बार जो कह दो माँ मुझको, बार-बार मैं
जग उठूँ मरने को क्यूंकि माँ मैं तुम्हारा हूँ शहीद।