मैं, कुछ प्रेम की कुछ ख्वाहिश कुछ ऐसी हूँ।
मैं, चीख मिलन की दफन कंठ के जैसी हूँ।
चाहूँ तुझे ना चाहूँ असमंजस जिज्ञासा मैं प्यासी हूँ।
इस कलयूग की मीरा मैं, मैं किस्मत की फांसी हूँ।
क्या परिभाषा मिली प्रेम की कैसे किससे क्या कहूँ
नंगा तन हुआ प्रेम प्रिय और राधा चरित्र मैं दासी हूँ।
मैं, कुछ प्रेम की कुछ ख्वाहिश कुछ ऐसी हूँ।
मैं, चीख मिलन की दफन कंठ के जैसी हूँ।
क्यूँ नशा बनी मदिरा का क्यूँ मद्यकक्ष की वासी हूँ।
खुले नयन की निद्रा मैं, मैं शयनकक्ष की प्रवासी हूँ।
क्या वस्त्र रखूँ बचने को क्या पर्दा रखूँ ढकने को अब
नंगा तन हुआ प्रेम प्रिय और राधा चरित्र मैं दासी हूँ।
मैं, कुछ प्रेम की कुछ ख्वाहिश कुछ ऐसी हूँ।
मैं, चीख मिलन की दफन कंठ के जैसी हूँ।
बिना भीत घर भीत लगे मैं घर में घर कर काशी हूँ।
इस कुरुप में निरुपम मैं, इस रुप में अब मैं नाशी हूँ।
क्या श्रंगार रहा मेरे मन का क्या घर रहा मेरे तन का
यह नंगा तन हुआ प्रेम प्रिय अब राधा चरित्र मैं दासी हूँ।
मैं, कुछ प्रेम की कुछ ख्वाहिश कुछ ऐसी हूँ।
मैं, चीख मिलन की दफन कंठ के जैसी हूँ।