आज फिर वो हवा चली, जो कभी चला करती थी।
आज फिर तुम मुझे अपने से लगें, जो कभी लगा करते थे।
हाँ! मैं जानता हूँ कि ये मेरा अब बस सपना है तो क्या मेरे सपनों की कीमत मेरी ज़िन्दगी से है।।
आज फिर तुम्हें देखने का मन किया, जैसे मैं देखा करता था।
आज फिर वो पल जिने का मन किया, जो तुमने मुझे जिने दिया था।
हाँ! मैं मानता हूँ कि अब मैं वो पल कभी नहीं जी सकता तो क्या उन पलो की कीमत मेरी ज़िंदगी से है।।
आज फिर तुमको अपना बनाने का मन किया, जो कभी किया करता था।
आज फिर तुमको अपना सब देने का मन किया, जो कि हमनें दे दिया था।
हाँ! मैं मानता हूँ कि भगवान ने मेरे नसीब मे सिर्फ दर्द लिखा है तो क्या इस दर्द की कीमत मेरी ज़िंदगी से है।।
आज भी हम तुम्हारे है जैसे पहले हुआ करते थे।
आज भी सब कर सकते है तुम्हारे लिये जो पहले किया करते थे।
हाँ! मैं जानता हूँ कि आज हम तुम्हारे है पर तुम हमारे नहीं तो क्या इस दूरी की कीमत मेरी ज़िंदगी से है।।
आज भी लगता है कि तुम आओगे जैसे मैं चाहता था।
आज भी लगता है कि तुम मेरे बन जाओगे जैसे पहले लगता था।
हाँ! मैं मानता हूँ कि कोई है जो तुम्हें हमसे भी ज्यादा प्यारा है तो क्या मेरे प्यार की कीमत मेरी ज़िंदगी से है।।
आज फिर ये वहम टुटा कि कोई अपना था।
आज फिर ये पता चला कि वो कभी अपना ही नहीं था।
हाँ! यार! मैं जानता हूूँ मुझे देरी हो गई आने मे तो क्या मेरी इस देेेरी की कीमत मेरी ज़िंदगी से है।।
आज फिर वो हवा चली...
